विधायक देवेंद्र जैन व मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने भरा कार्यकर्ताओं में जोशशिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026Ó के अंतर्गत शिवपुरी विधानसभा के पुरानी शिवपुरी मंडल एवं फिजिकल मंडल में प्रशिक्षण वर्ग का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र जैन सम्मिलित हुए।
प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र जैन ने संगठन की मजबूती और अंत्योदय के विचार पर जोर दिया। उन्होंने ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। इस दौरान विधायक देवेंद्र जैन ने कार्यकर्ताओं के अनुशासन और निष्ठा की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं का जो उत्साह और अनुशासन देखने को मिला है, वह वास्तव में प्रेरणादायक है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता केवल एक सदस्य नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सजग प्रहरी है। संगठन के प्रति आपकी निष्ठा और समर्पण ही वह नींव है, जिस पर एक सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।
नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने कहा प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य वैचारिक रूप से समृद्ध करना
कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन की आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध करना है। हमें गर्व है कि हमारे पास देवतुल्य कार्यकर्ताओं की ऐसी टीम है जो हर परिस्थिति में संगठन के साथ खड़ी रहती है। विधायक जी के मार्गदर्शन में हम मंडल स्तर पर नई ऊर्जा के साथ जन-जन तक पहुँचेंगे।

No comments:
Post a Comment