---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, April 20, 2026

पोहरी क्षेत्र में विभिन्न समाजों के 22 स्थानों पर भाजपा नेता दिलीप मुगदल ने बहिनों के पैर पखारे








करीब एक हजार से अधिक नव दांपत्य जोड़ों को उपहार स्वरूप भेंट किया डबल बैड का कंबल, लिया आार्शीवाद

शिवपुरी- जन-जन के लिए समर्पित सेवा भाव से पोहरी विधानसभा क्षेत्र में बीते लंबे समय से कार्यरत भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल के द्वारा जनता के बीच अपनी गहरी पैठ बनाने को लेकर सेवा कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में अक्षय तृतीय के पावन अवसर पर जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न समाजों के द्वारा 22 आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आयेाजित किए गए। इन सभी सार्वजनिक विवाह सम्मेलन में पोहरी क्षेत्र के भाजपा नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल के द्वारा सहभागिता प्रदान की गई और सभी नव विवाहित वर-वधुओं को उपहार स्वरूप डबल बैड का कंबल प्रदाय कर सभी बहिनों के पैर पखारे। इस दौरान दिलीप मुदगल के द्वारा सभी नव दांपत्य जोड़ों को उनके गृहस्थ जीवन की शुभकामनाऐं दी गई और उनके हर सुख-दु:ख में साथ रहने का वायदा किया गया। 

इस अवसर पर उपहार पाकर दंपत्ति खुश नजर आए वहीं दूसरी ओर 22 आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलनों का आयोजन करने वाले आयोजकगणों के द्वारा भाजपा नेता दिलीप मुदगल के द्वारा दिए गए उपहार के प्रति आभार प्रकट किया और उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पोहरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिन स्थानों पर आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आयेाजित किए गए उनमें ऊंचा बन्हेरा में यादव समाज द्वारा, ग्राम भिलौड़ी एवं ककरई में यादव समाज द्वारा, ग्राम ककरई महादेव घाटी में, ग्राम गोंदरी में कुशवाह समाज, बैराज माता मंदिर पर सेन समाज, बैराढ़ बाग में सर्वजातीय सम्मेलन, ग्राम कालामढ़ में शाक्य समाज द्वारा, बैराढ़ के गोल पहाडिय़ा में परिहार समाज, परोद रोड़ बैराढ़ में चिड़ार समाज, सिद्ध स्थान बेरबाबई पर यादव समाज, भटनावर में ओझा समाज, मुबारिकपुर में रजक समाज, परिच्छा में पाल, शाक्य एवं यादव समाज द्वारा, गुढ़ाई की माता टोरिया पर परिहार समाज द्वारा, भरकावर झिरी में परिहार समाज द्वारा, खौदा में रावत समाज द्वारा, सेमरी में शाक्य समाज द्वारा, सतनबाड़ा में पाल समाज द्वारा आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में करीब 1000 नव विवाहित जोड़ों के पैर पखारते हुए आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर दूर-दराज के ग्रामीण नागरिकों सहित पोहरी विधानसभा क्षेत्र के हजारों नागरिक इन सामूहिक विवाह सम्मेलनो में सपरिवार शामिल हुए।

No comments: