---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, April 20, 2026

स्वयंसेवक निर्माण के लिए 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग के तैयारीयां शुरू, कार्यक्रम का हुआ भूमिपूजन


शिवपुरी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिवपुरी द्वारा संघ शिक्षा वर्ग के निमित्त रविवार को शहर के सरस्वती विद्या पीठ स्कूल में भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में विभाग संघचालक डॉ गोविंद सिंह, जिला संघचालक राजेश गोयल, नगर संघचालक विमल जैन के करकमलों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग कार्यक्रम का भूमिपूजन हुआ। मध्य भारत प्रांत के महाविद्यालयीन कार्यकर्ता इस संघ शिक्षा वर्ग में शामिल होंगे। संघ शिक्षा वर्ग 16 मई से 01 जून 2026 तक सरस्वती विद्या पीठ स्कूल में आयोजित होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मनु जैन ने बताया कि संघ शिक्षा वर्ग का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से मजबूत बनाना,अनुशासित कार्यकर्ता तैयार करना और संघ की कार्यपद्धति की शिक्षा देना रहता है। ये कार्यकर्ताओं के निर्माण की 15-दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण साधना हैं। इस अवसर पर प्रबुद्ध जन,स्वयंसेवक,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments: