---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, April 20, 2026

यादव समाज के द्वारा ग्राम परिच्छा में भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन, 89 जोड़े बंधे वैवाहिक परिणय बंधन में



शिवपुरी-
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीय के पावन अवसर पर यादव समाज द्वारा ग्राम परिच्छा स्थित श्री राधाकृष्ण कुंड क्रेशर परिसर में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें कुल 89 जोड़े वैवाहिक जोड़े परिणय सूत्र के बंधन में बंधे। यह आयोजन सामाजिक एकता, समरसता एवं सादगी का अनुपम उदाहरण बना। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं युवा यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज यादव, बीज निगम के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव, ग्वालियर यादव महासभा के प्रदेश प्रमुख सचिव कल्याण सिंह यादव 'बंटी भैयाÓ तथा यादव समाज के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह यादव (बैधारी) उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता नरेन्द्र यादव (मरोरा) द्वारा की गई। आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष अभय यादव (परिच्छा) एवं उनकी समर्पित टीम की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया। इस भव्य आयोजन का कुशल मंच संचालन गोलू यादव (पाली) द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को प्रभावशाली एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं समाज बंधुओं ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। यह आयोजन यादव समाज की एकता, संगठन एवं सहयोग की भावना का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।

No comments: