शिवपुरी-पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के द्वारा हनुमान जयंती के उपलक्ष में लगाये गये बल को ब्रीफ कर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुये फ्लेगमार्च निकाला एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये लोगों से अपील की। मगलवार 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र मे शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये फ्लेगमार्च निकालने, क्षेत्र मे होने बाले आयोजनों/जुलूस के संचालकों से संपर्क करने एवं आसामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है।पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा ड्यूटी मे लगे बल को विस्तृत निर्देश दिये गये एवं शहर मे फ्लैग मार्च निकाला गया है, पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल के साथ पुलिस थाना कोतवाली से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों पर फ्लेगमार्च निकाला। फ्लेगमार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ हुआ जो कस्टम गेट, निचला बजार, टेकरी बाजार, सराफा बाजार, गांधी चौक, माधव चौक, गुरुद्वारा, राजेश्वरी रोड़, अग्रसेन तिराहा, जिला अस्पताल के सामने, अस्पताल चौराहा होते हये थाना कोतवाली पर जाकर फ्लेगमार्च का समापन हुआ। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा हनुमान जयंती पर थाना कोतवाली, थाना कोलारस, थाना बदरवास, थाना रन्नौद, थाना इंदार, थाना खनियाधाना, थाना करैरा, थाना नरवर एवं मगरौनी क्षेत्रांतर्गत निकलने वाले चल समारोह के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल की ड्यूटी लगाने व सतत भ्रमण करने के निर्देश दिये गये हैं जिसके तहत थानों द्वारा आज फ्लैग मार्च निकाला गया एवं लोगों से शांति व्यवस्था को बनाये रखने की अपील की। फ्लेगमार्च मे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के साथ रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी देहात, थाना प्रभारी फिजिकल, थाना प्रभारी यातायात, थाना प्रभारी अजाक, थाना यातायात व पुलिस लाइन से सूबेदार पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment