स्कूलों में आज बजी घंटी, बच्चों का तिलक-रोली लगाकर स्वागत करते हुए वितरित की पुस्तकेंशिवपुरी/बदरवास-स्कूल चले अभियान के अंतर्गत प्रवेशात्सव कार्यक्रम सभी स्कूलों में मनाया गया। नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत आज से हुई स्कूलों में बच्चों को बुलाकर तिलक और रोड़ी लगाकर उनका स्वागत किया गया, बच्चों को माला पहनाई गई। पुस्तकों का वितरण किया गया। पुस्तकों प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खेल उठे।विभिन्न संस्थाओं में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बच्चों को विशेष भोज दिया गया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी बच्चों से कहा कि वह प्रतिदिन संस्था में उपस्थित हो जिससे कि अध्यापन का कार्य समय सीमा मे और अच्छी तरीके से प्रारंभ किया जा सके एवं अपनी बेहतर भविष्य के निर्माण में हमारी जो भूमिका होगी उसे हम पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे, ग्राम और बसाहट के बाद शाला से बाहर चिन्नांकित बच्चों का प्रवेश कराया कराया गया, सभी अभिभावकों का स्वागत किया जाएगा। स्कूल चले अभियान के अंतर्गत 04 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें कक्षा एक का प्रवेश का लक्ष्य 5 अप्रैल तक पूर्ण करना अनिवार्य होगा, इस बार मैपिंग 06 अप्रैल तक करनी होगी जो पोर्टल 3.0 पर होगी, 2 अप्रैल को संस्कृत एवं खेलकूद की गतिविधियां आयोजित की जावेगी, हार के आगे जीत के माध्यम से वर्ष 2026 में परीक्षा में कक्षाउन्नति प्राप्त न करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को आमंत्रित कर विद्यार्थियों को पुन: प्रवेश हेतु प्रेरित किया जावेगा एवं शाला प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन होगा।
4 अप्रैल को भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें माननीय जनप्रतिनिधियों समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध एवं सम्मानित व्यक्तियों को प्रेरक की भूमिका में विद्यार्थियों से भेंट हेतु आमंत्रित किया जाएगा। इसी क्रम में बीआरसी बदरवास अंगद सिंह तोमर द्वारा बाक्सपुर खजूरी, ईश्वरी, श्री रामपुरा स्कूल का निरीक्षण किया गया। प्रवेश उत्सव में कमलेश गुप्ता, कुलदीप ग्वाल, अरविंद कुशवाहा शामिल थे। बच्चों को पुस्तक बांटी गई। चार दिवसीय अभियान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।

No comments:
Post a Comment