जिला कांग्रेस कार्यालय पर नेता प्रतिपक्ष का जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के द्वारा किया गया भव्य स्वागतशिवपुरी- देखा जाए तो एक लंबा समय कांग्रेस पार्टी को मप्र में विपक्ष में रहते हुए हो गया है, और इस बीच मप्र में यदि किसी ने 2003 में जन्म लिया होगा तो वह आज 23 वर्ष का हो गया होगा और आने वाले विधानसभा चुनाव 2028 के दौर में वह 25 वर्ष का हो जाएगा, निश्चित रूप से इस दौरान मप्र कांग्रेस ने लगातार पार्टी के लिए कार्य किया और मप्र में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए आज भी यह कार्य जारी है, जीवन में हरेक संघर्ष के बाद सफलता जरूर मिलती है इसलिए संघर्ष करें और आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए आज और अभी से जुट जाऐं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में यह जुनून और उन्हें मप्र में कंाग्रेस की सरकार बनाने का यह दंभ भरा मप्र सरकार के पूर्व मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष अजय प्रताप सिंह राहुल भैया ने जो स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के द्वारा आयोजित स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम एवं संगठन बैठक को संबेंधित कर रहे थे।
इस अवसर पर जिला कंाग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के द्वारा अजयप्रताप सिंह राहुल भैया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस स्वागत अभिनंदन से राहुल भैया काफी प्रभावित नजर आए और उन्होंने सभी से एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान राहुल भैया के इस स्वागत कार्यक्रम में पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, पूर्व विधायक प्रागी लाल जाटव, पूर्व अध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा, विजय सिंह चौहान, जिला संगठन महासचिव संजय चतुर्वेदी ,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं पश्चिम शहर अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष एड.साहब सिंह कुशवाह, एपीएस चौहान, पूर्व नपा उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर , नगर अध्यक्ष नलिन पंडित आदि सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिले भर के कांग्रसेजन कार्यकर्ता स्वागत समारोह में शामिल हुए।

.jpeg)

No comments:
Post a Comment