---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, April 2, 2026

शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर राजू व प्रियंका शर्मा के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, राहुल भैया हुए शामिल





मप्र में कांग्रेस को एकजुट करने के लिए लगातार संपर्क करें और लोगों से जुड़ाव बनाए रखें तभी हमें सफलता मिलेेगी : राहुल भैया

शिवपुरी-इसी क्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर राजू व पश्चिम शहर अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका शर्मा व पूर्व प्रदेश महासचिव जिनेश जैन के संयुक्त प्रयासों से शहर कांग्रेस के तत्वाधान में स्थानीय होटल मातोश्री में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मप्र सरकार के पूर्व मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष अजय प्रताप सिंह राहुल भैया शामिल हुए, यहां शहर कांग्रेस के द्वारा राहुल भैया का कार्यकर्ता सम्मेलन में जोरदार स्वागत किया गया और सभी कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ उठाकर मप्र में कांग्रेस की सरकार बनाने का संदेश पूर्व नेता प्रतिपक्ष के समक्ष दिया। 

इस अवसर पर मंचासीन कांग्रेसजनों में जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, पूर्व विधायक प्रागी लाल जाटव, पूर्व अध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा, विजय सिंह चौहान, पूर्व प्रदेश महासचिव जिनेश जैन आदि सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे। इस दौरान नगर के 39 वार्डों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए जिन्हें एक सूत्र मेंं बांधने का कार्य राहुल भैया के द्वारा किया गया, उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिलकर घर-घर कांग्रेस पार्टी का संदेश दें कि मप्र में जनविरोधी भाजपा सरकार ने हमेशा जनता को ठगने का प्रयास किया है, चाहे किसान हो, व्यापारी हो, दुकानदार हो, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार जैसे महत्वपूर्ण कार्य में मप्र की भाजपा सरकार नाकारा साबित रही है और यही कारण है कि अब आने वाला समय मप्र में कांग्रेस का है इसलिए सभी एकजुटता के साथ संपूर्ण नगरीय क्षेत्र में शहर कंाग्रेस अध्यक्ष राजू गुर्जर व प्रियंका शर्मा के साथ मिलकर मप्र में कांग्रेस को एकजुट करने के लिए लगातार संपर्क करें और लोगों से जुड़ाव बनाए रखें तभी हमें सफलता मिलेेगी। शहर कंाग्रेस के इस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पर शहर कांग्रेस के द्वारा राहुल भैया सहित सभी कांग्रेसजन का आभार ज्ञापित किया गया।

No comments: