---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 26, 2026

परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा पक्षियों की प्यास बुझाने कार्यकर्ताओं ने टॉगे सकोरे


शिवपुरी।
अप्रैल महीने में इन दिनों पर 43 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में पक्षियों को बचाने और उनकी प्यास बुझाने के लिए रविवार को परशुराम कल्याण बोर्ड जिला शिवपुरी एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ने संयुक्त रूप से शहर के सार्वजनिक स्थलों पर सकोरे टांगें और लोगों को जागरूक किया । शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्य कर्ताओं ने पहुंचकर पक्षियों के लिए सकोर टांगें और लोगों को इस बारे में जागरूक किया कि इस समय पड़ रही भीषण गर्मी से पक्षियों को भारी नुकसान हो रहा है। गर्मी में पानी नहीं मिलने से पक्षियों की जान भी जा सकती है। कोई पंक्षी अकाल मौत न मरे इसकी चिंता हमें करने की जरूरत है। छतों पर ऐसे स्थान जहां पर छाया और खुला हो वहां पक्षी आसानी से आ जा सके  वहां सकोरे में पानी भरकर रखें ।कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि पक्षियों को पीने का पानी मिट्टी के बर्तन में ही रखें इससे पानी ठंडा रहता है दूसरे बर्तन में पानी गर्म होता है जो पक्षियों के पीने लायक नहीं रहता ।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कई जगह गौ माता की पानी पीने के लिए पानी की टंकी भी रखी इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कान्त शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा सुरेश पाराशर एवं जिला महामंत्री रघुवीर प्रसाद शर्मा पटवारी  कनाहार वाले बलराम भार्गव व अमित, शयाद,लक्ष्मण, राजकुमार आदि मौजूद रही।

No comments: