हनुमान जयंती के अवसर पर विधायक देवेंद्र जैन ने फीता काटकर किया शुभारंभशिवपुरी - जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों (परिजनों) की सेवा के लिए शहर के समाजसेवी वार्ड नंबर 37 से पार्षद व पूर्व अध्यक्ष मध्यदेशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी गौरव सिंघल के द्वारा शीतल आर ओ जल की प्याऊ की स्थापना की गई है। इस आर ओ शीतल जल प्याऊ का हनुमान जयंती के अवसर पर शुभारंभ शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन के द्वारा मुख्य अतिथि में किया गया। इस अनुकरणीय कार्य को सराहते हुए विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि सरकारी अस्पताल में पीड़ित मानवता की सेवा के क्षेत्र में जन सेवक वही होता है जो जनता के हितों का ख्याल रखना है, आज एक बार फिर से पार्षद गौरव सिंघल के द्वारा जनहित में जिला चिकित्सालय जैसे परिसर में दूसरी बार शीतल आर ओ जल प्याऊ की स्थापना करना सही अर्थों में सच्चे जन सेवक की पहचान है।
इसके साथ ही शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ बी एल यादव से भी आग्रह किया कि वह नियमित रूप से संचालित इस प्याऊ की देखरेख करे और सुरक्षित व साफ सफाई युक्त माहौल बनाए रखे। जिला चिकित्सालय में इस प्याऊ के शुभारंभ अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर, सिविल सर्जन डॉ बी एल यादव, मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता (ख्यावदा वाले), मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष विष्णु गुप्ता (पिपरघार वाले), अजीत अग्रवाल, घनश्याम गुप्ता (पिपरघार वाले), पूर्व पार्षद गणेश गुप्ता, अल्ट्राटेक सीमेंट के अधिकारी शैलेष शर्मा, प्रयाग सिंह धाकरे, राजेश शर्मा, पार्षद ओमप्रकाश जैन, रघुराज सिंह गुर्जर राजू, अनिल बघेल, श्रीमती नीलम बघेल पदम जैन, मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के महामंत्री विकास गोयल, सुशील कुमार अग्रवाल, लक्षेंद्र शर्मा (बंटी), राम यादव, राजीव पुरोहित, राजू यादव, पार्षद राजा यादव, सतीश रजक सहित जिला चिकित्सालय के चिकित्सकगण मौजूद रहे। इस दौरान पियाऊ के शुभारंभ के साथ ही ठंडे शीतल जल का लाभ लेते हुए नजर आए।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment