---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, April 2, 2026

हैप्पीडेज हायर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न




शिवपुरी-
शहर के एबी रोड़ स्थित हैप्पीडेज हायर सेकेंडरी स्कूल का भव्य वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह विद्यालय संचालिका श्रीमती गीता दीवान विद्यालय प्राचार्य श्री विनय श्रीवास्तव, श्रीमती नूतन धीर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों को विद्यालय के नेशनल प्लेयर बच्चों ने बुके देकर उनका वेलकम किया।

हैप्पीडेज स्कूल के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट से गिर्राज शर्मा ने बताया कि विद्यालय द्वारा जो बच्चे साल भर पढ़ाई के क्षेत्र में,  सहअकादमिक गतिविधियों में, खेल के क्षेत्र में और इंटर हाउस कंपटीशन में अच्छा परफॉर्मेंस करते हैं उन्हें विद्यालय द्वारा बेस्ट इन एकेडमिक, एक्सीलेंस इन को करिकुलर , बेस्ट अटेंडेंस , ओवरऑल एक्सीलेंस इन प्राइमरी सेक्शन, ओवरऑल एक्सीलेंस इन मिडिल सेक्शन, ओवरऑल एक्सीलेंस इन सेकेंडरी सेक्शन, एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स और बेस्ट हाउस ऑफ द ईयर के पुरस्कार विद्यालय द्वारा प्रदान किए जाते है। 

इस वर्ष का ओवरऑल एक्सीलेंस इन सेकेंडरी सेक्शन का पुरस्कार अपर्णा शर्मा क्लास 12, ओवरऑल एक्सीलेंस इन मिडिल सेक्शन का पुरस्कार  तनु कुशवाह क्लास 8, ओवरऑल एक्सीलेंस इन प्राइमरी सेक्शन का पुरस्कार आयुष बेडयि़ा क्लास 5 और एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स का पुरस्कार सौम्या जादौन क्लास 12 को प्रदान किया गया एवं खेल के क्षेत्र में जिन छात्र-छात्राओं ने स्कूल गेम्स में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया उनको और स्काउट गाइड के उत्कृष्ट बच्चों को विद्यालय संचालिका श्रीमती गीता दीवान और विद्यालय प्राचार्य विनय श्रीवास्तव,  श्रीमती नूतन धीर समाजसेवी रेनू सांखला के द्वारा शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस वर्ष का बेस्ट हाउस ऑफ द ईयर का पुरस्कार कावेरी हाउस को दिया गया जिसमें कावेरी हाउस के सभी टीचर्स को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय संचालिका श्रीमती गीता दीवान एवं विद्यालय प्राचार्य विनय श्रीवास्तव के  द्वारा सभी बच्चों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक एवं विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

No comments: