शिवपुरी-गायत्री ट्रस्ट का त्रैवार्षिक पुनर्गठन कार्यक्रम बड़े ही सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें कुल 13 ट्रस्टियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में गौरी शंकर गुप्ता को मुख्य प्रबंध ट्रस्टी और एन आर महते को सहायक प्रबंध ट्रस्टी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही 11 अन्य सदस्यों को ट्रस्टी के दायित्व प्रदान किए गए। यह पूरा पुनर्गठन कार्यक्रम उप जोन प्रमुख महेश केवट के निर्देशन में संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में सभी प्रक्रियाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरी की गईं। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के आगामी कार्यों, सामाजिक गतिविधियों एवं विस्तार योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने मिलकर मिशन के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

No comments:
Post a Comment