---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, May 8, 2026

विश्व रेडक्रॉस दिवस : रेडक्रॉस सोसायटी ने लगाया नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं किए गए 08 मोतियाबिंद के ऑपरेशन






सेवा सप्ताह के तहत आयोजित नेत्र रोग शिविर में 120 मरीजों ने कराया अपने नेत्रों का परीक्षण

शिवपुरी- जिला मुख्यालय शिवपुरी पर इन दिनों विश्व रेडक्रॉस सेवा सप्ताह के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी शिवपुरी के द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। इस शिविर में आठ मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए जबकि 120 से अधिक मरीजों की नेत्रों का परीक्षण किया गया।

    विश्व रेडक्रॉस सोसायटी सेवा सप्ताह के अंतर्गत की गई सेवा गतिविधि के बारे में जानकारी देते हुए रेडक्रॉस सोसायटी शिवपुरी के चेयरमैन राकेश शर्मा व सचिव विशाल भसीन के द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला चिकित्सालय परिसर में विश्व रेडक्रॉस सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सेवा सप्ताह में रेडक्रॉस सप्ताह के अंतर्गत रेडक्रॉस सोसाइटी शिवपुरी द्वारा नेत्र चिकित्सालय शिवपुरी में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 120 से अधिक रोगियों के नेत्रो परीक्षण किया गया एवं इन्हीं में से 8 गंभीर नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया जिसमें इन सभी नेत्र रोगियों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया एवं नि:शुल्क दवाइयां एवं चश्मा भी वितरित किए गए। 

इस नेत्र परीक्षण शिविर में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ नेत्र रोग डॉक्टर गिरीश चतुर्वेदी, नेत्र सर्जन डॉक्टर दिनेश अग्रवाल एवं नेत्र सहायक  दिनेश अर्धवायु। संजय शाक्य आदि के द्वारा नेत्र रोगी मरीजों के ऑपरेशन किए गए। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राकेश शर्मा, सचिव विशाल भसीन, समीर गांधी, राजकुमार शर्मा, दिनेश शर्मा  सहित अन्य रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य उपस्थित रहें। शिविर में मरीजों की सेवा का अनुकरणीय कार्य करने पर रेडक्रॉस सोसायटी सचिव विशाल भसीन के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

No comments: