शिवपुरी- सामाजिक संगठन के रूप में ओझा समाज युवक मंडल म.प्र.(रजि.) के तत्वावधान में शिवपुरी जिले के समाज बंधुओ के सहयोग से द्वितीय नि:शुल्क आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन गत दिवस एबी रोड़ स्थित स्टार प्लस कॉलोनी, बालाजी धाम मंदिर के सामने संपन्न हुआ जिसमें 14 नव विवाहित जोड़ो ने अपने नव-गृहस्थ जीवन की शुरूआत की। ओझा समाज युवक मंडल म.प्र.(रजि.) के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि सभी समाजजनों की सहमति से समाज में फिजूलखर्ची पर रोक लगाते हुए द्वितीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें समाजजनों के द्वारा बढ़-चढ़कर योगदान दिया गया। इस भव्य विवाह सम्मेलन में 14 नव विवाहित जोड़ों ने अपने घर, परिवार और समाजजनों के समक्ष वेदी के सामने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। इस अवसर पर लगभग 8 से 10 हजार समाज बंधुओ की सहभागिता इस आयोजन में रही। कार्यक्रम में शिवपुरी जिले के अलावा लगभग 15 अन्य जिलों एवं निकटवर्ती प्रदेश के समाज बंधुओ की सहभागिता रही। समिति द्वारा जल एवं भोजन प्रसादी की उचित व्यवस्था रखी गई जिसका सभी ने लाभ लिया। इसके साथ ही इस भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन को लेकर कार्य करने वाली सामाजिक संस्था ओझा समाज युवक मंडल म.प्र.(रजि.) के कार्यों की समाजजनों के द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

No comments:
Post a Comment