---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, May 8, 2026

व्यापारी प्रकोष्ठ भा.ज.पा द्वारा पार्टी कार्यालय पर व्यापारी कल्याण बोर्ड गठन को लेकर आयोजित हुआ कार्यक्रम




व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का केन्द्र बिन्दु बनेगा व्यापारी कल्याण बोर्ड: जसमंत जाटव

शिवपुरी। दो दिन पूर्व म.प्र. शासन की केबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया कि  म.प्र. में राज्य स्तर पर व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जायेगा। यह घोषणा होते ही व्यापारी समुदाय में हर्ष व्याप्त हो गया। उक्त घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में व्यापारी समुदाय द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया जा रहा है।

इसी कडी में व्यापारी प्रकोष्ठ भा.ज.पा जिला शिवपुरी द्वारा एक कार्यक्रम पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया गया जिसमें दीप प्रज्वलन के बाद भा.ज.पा. जिला शिवपुरी के जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव का शॉल, श्रीफल एवं माल्र्यापण द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अभिनंदन के माध्यम से व्यापारी प्रकोष्ठ भा.ज.पा जिला शिवपुरी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी को व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन का मार्ग प्रशस्त करने पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए जसमंत जाटव ने कहा कि प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल के नेतृत्व में व्यापारी प्रकोष्ठ की अच्छी शुरूआत हुई है। धीरज खंडेलवाल के आते ही व्यापारिक हित में व्यापारी कल्याण बोर्ड की घोषणा किया जाना उनके कार्यकाल की अच्छी शुरूआत है। 

जिला संयोजक, व्यापारी प्रकोष्ठ, तरूण अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी कल्याण बोर्ड व्यापारियों एवं शासन के बीच सेतु का काम करेगा। व्यापारियों से प्राप्त सुझावों और व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिये व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन निश्चित ही ''मील का पत्थरÓÓ साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान चैम्बर ऑफ कॉमर्स शिवपुरी के मानसेवी सचिव विष्णु अग्रवाल, कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी.पवन जैन, सर्राफा व्यवसायी तेजमल सांखला, पेट्रोलियम व्यवसायी समीर गांधी, के.पी. परमार, लवलेश जैन 'चीनूÓ, हेमंत ओझा, विपिन खेमरिया, मनीष अग्रवाल, इंडस्ट्रीयल एरिया एसो. के अध्यक्ष विष्णु गोयल, रेडीमेड एसो. के गौरव खंडेलवाल, बर्तन एसो. के कुणाल, तेल व्यवसायी पुनीत गोयल, मेडीकल व्यवसायी ह्रदेश गोयल, कंप्युटर व्यवसायी संजीव जैन आदि व्यवसायियों का माल्र्यापण द्वारा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव द्वारा स्वागत किया गया तथा व्यापारी कल्याण आयोग के गठन की शुभकामनाऐं दी गई। 

इस अवसर पर नरेन्द्र बिरथरे, राजू बाथम, जि.पं. अध्यक्ष श्रीमति नेहा यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, केशव सिंह तोमर, विजय शर्मा मंचासीन थे। व्यापारी प्रकोष्ठ की ओर से सह-संयोजक संदीप वश्ष्ठि, देवेन्द्र जैन खतौरा, आजाद जैन, यशवंत मंगल आदि सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन भा.ज.पा. जिला महामंत्री के.पी. परमार ने किया।

No comments: