योग आयोग अध्यक्ष डा.राघवेन्द्र शर्मा, आयुक्त दिव्यांगजन डॉ.अजय खेमरिया, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह हुए शामिलशिवपुरी-एक आदर्श पुत्र की तरह पत्रकार लालू शर्मा के द्वारा प्रतिवर्ष अपने दिवंगत स्व. पत्रकार पिता जयकिशन शर्मा की स्मृति में 16 वां पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन स्थानीय शगुन वाटिका परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि योग आयोग अध्यक्ष डॉ.राघवेन्द्र शर्मा, आयुक्त दिव्यांजन डॉ.अजय खेमरिया, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, भाजपा महामंत्री योगेन्द्र रघुवंशी बंटी, प्रेस क्लब संरक्षक प्रमोद भार्गव, प्रेस क्लब अध्यक्ष अनुपम शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार अशोक कोचेटा आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम दिवंगत स्व.जयकिशन शर्मा के चित्र पर अतिथियों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक व आयोजक लालू शर्मा के द्वारा अपने सहयोगियों के साथ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व.जयकिशन शर्मा से जुड़े संस्मरणों को मंच से सुनाया और अपने अनुभवों को साझा किया।
इस दौरान मुख्य वक्ता योग आयोग के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त राघवेन्द्र शर्मा ने पत्रकारिता के अवमूल्यन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले पत्रकार समाज और देश को नियंत्रित करने का काम करते थे वहीं आज पत्रकार भीड़ के पीछे भाग रहा है। समाज क्या चाहता है यह उसकी चिंता है। अध्यक्षता कर रहे आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खैमरिया ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि एक पिता के पदचिह्नों पर चलकर लालू शर्मा के द्वारा प्रतिवर्ष पत्रकार सम्मान समारोह किया जाना अन्य पत्रकारों के लिए एक उदाहरण है निश्चित रूप से पत्रकार आज चुनौतियों भरा है बाबजूद इसके इस क्षेत्र में रहकर अपने आपको स्थापित करना उससे भी बड़ी चुनौती है। इस अवसर पर पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा कि आज तो अफसरशाही की तानाशाही चल रही है, न उन्हें पत्रकारों की कलम की चिंता है और ना हीं जनप्रतिनिधियों के जनमत की परवाह है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने समय की मर्यादा ध्यान रखते हुए गागर में सागर भरने का काम किया। कार्यक्रम का सफल संचालन गिरीश मिश्रा मामा ने जबकि आभार प्रदर्शन स्व. जयकिशन शर्मा के पुत्र लालू शर्मा ने व्यक्त किया।
वरिष्ठ पत्रकार अशोक कोचेट हुए श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मानित
स्व. जयकिशन शर्मा स्मृति सम्मान समारोह में श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए आयोजक मंडल ने वरिष्ठ पत्रकार अशोक कोचेटा को सम्मानित किया। सम्मानित करने वालों में मुख्य अतिथि राघवेन्द्र शर्मा, आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव, विधायक कैलाश कुशवाहा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव, भाजपा प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र रघुवंशी और लालू शर्मा आदि थे। समाज सेवा के लिए अपना घर संस्था के संचालक रमेशचन्द्र अग्रवाल, एसकेएस चौहान, राजेन्द्र गुप्ता आदि को भी सम्मानित किया गया। आयोजन लालू शर्मा ने मंचासीन सभी अतिथियों को भी शॉल श्रीफल और माल्यार्पण से सम्मानित किया।
स्व. जयकिशन शर्मा स्मृति सम्मान समारोह में श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए आयोजक मंडल ने वरिष्ठ पत्रकार अशोक कोचेटा को सम्मानित किया। सम्मानित करने वालों में मुख्य अतिथि राघवेन्द्र शर्मा, आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव, विधायक कैलाश कुशवाहा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव, भाजपा प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र रघुवंशी और लालू शर्मा आदि थे। समाज सेवा के लिए अपना घर संस्था के संचालक रमेशचन्द्र अग्रवाल, एसकेएस चौहान, राजेन्द्र गुप्ता आदि को भी सम्मानित किया गया। आयोजन लालू शर्मा ने मंचासीन सभी अतिथियों को भी शॉल श्रीफल और माल्यार्पण से सम्मानित किया।
स्व. शर्मा ने पत्रकारिता में बनाई थी अपनी विशिष्ट पहचान
स्व. जयकिशन शर्मा स्मृति सम्मान समारोह में आमंत्रित सभी अतिथियों और वक्ताओं ने पत्रकारिता के क्षेत्र में स्व. शर्मा के योगदान की जमकर सराहना करते हुए उन्हें एक आदर्श पत्रकार बताया। वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव ने कहा कि अधिक पढ़ा लिखा न होने के बाद भी उनकी पत्रकारिता में कोई कमी नहीं थी। समाचार को कैसे उठाया जाता हैै और कैसे उसे जनता के समक्ष परोसा जाता हैं उनसे बेहतर बहुत कम लोग ही जानते थे। पत्रकार विपिन शुक्ला, मुकेश जैन और वीरेन्द्र भुल्ले ने अपने भावुक उद्बोधन में कहा कि वह किसी से भी नहीं डरते थे और उनमें आत्मविश्वास प्रबल था। भाजपा नेता धैर्यवर्धन शर्मा ने उनसे जुड़े कुछ किस्से भी सुनाए और कहा कि आज के पत्रकारों को उनके गुणों को आत्मसात करना चाहिए। विधायक कैलाश कुशवाहा ने कहा कि आज जबकि लोग अपने जीवित माता-पिता को खाना नहीं खिला रहे हैं वहीं लालू शर्मा 16 वर्षों से अपने पिता की स्मृति में लगातार सम्मान समारोह और क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं। उनसे हम सब लोगों को सीख लेने की जरूरत हैं।

.jpeg)
.jpeg)

No comments:
Post a Comment