विभिन्न विभागों के द्वारा इस माह 58 स्वरोजगारियों को किया गया लाभान्वितशिवपुरी- सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं विकास एवं रोजगार विभाग व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा युवा संगम के तहत एक ही छत के नीचे युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर माह निर्धारित दिवस को युवा संगम अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में निर्धारित दिवस को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज गुरूवार को शासकीय आईटीआई परिसर शिवपुरी में युवा संगम का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 128 युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि आज के कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 10 कंपनियों द्वारा भाग लिया गया, जिसमें 234 युवक युवतियों द्वारा पंजीयन कराया गया। इस दौरान 128 आकांक्षी युवाओं का चयन हुआ उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किये गये।

विभिन्न विभागों के द्वारा इस माह 58 स्वरोजगारियों को किया गया लाभान्वित
विभिन्न विभागों में संचालित मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वसहायता समूह, एवं संत रविदास स्वरोजगार योजना आदि के 58 स्वरोजगारियों को 1 करो? 57 लाख से अधिक का इस माह हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कराया गया। आज युवा संगम कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को वित्तीय साक्षरता और कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी भी युवाओं को उपलब्ध कराई गई, साथ ही युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और युवाओं को नशा मुक्ति अभियान की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में आईटीआई प्राचार्य श्री सचिन कौरव, उद्योग केंद्र के सहा प्रबंधक श्री शिवम शिवहरे, आईटीआई शिवपुरी का स्टाफ सहित अन्य अधिकारी /कर्मचारी एवं युवा उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment