---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, May 28, 2026

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैराड़ में ब्यूटी एंड वैलनेस ऑन जॉब ट्रेनिंग का सफल आयोजन


शिवपुरी-
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैराड़ में 01 मई से 26 मई 2026 तक ब्यूटी एंड वैलनेस व्यावसायिक शिक्षा के तहत ऑन जॉब ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। प्राचार्य दिनेश कुमार यादव के मार्गदर्शन में हुई इस ट्रेनिंग में कक्षा 10वीं और 12वीं की करीब 63 छात्राओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को रोजगार से जुड़े कौशल सिखाकर आत्मनिर्भर बनाना था। ब्यूटी एंड वैलनेस शिक्षिका श्रीमती रजनी शर्मा के संचालन में छात्राओं को स्थानीय पार्लर में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। पार्लर संचालिका काजल बॉथम ने सौंदर्य और पार्लर प्रबंधन से जुड़ी बारीकियां सिखाईं। ट्रेनिंग के दौरान छात्राओं को भविष्य में स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित कराया गया। आमास स्किल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के राज्य समन्वयक विवेक वैष्णव ने कहा कि भविष्य में भी समय समय पर ऐसे प्रशिक्षण कराए जाएंगे जिससे छात्राओं में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। डीएव्हीसी शिवपुरी मोहित राम ने वीडियो कॉल के माध्यम से छात्राओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर मार्गदर्शन दिया।

No comments: