---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, May 28, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल कार्यकाल 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न




भाजपा के द्वारा 5 जून से 21 जून तक चलेंगे विभिन्न अभियान

शिवपुरी- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निरंतर प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दे रहे हैं, श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार के ऐतिहासिक उपलब्धि से परिपूर्ण 12 वर्ष 7 जून को पूर्ण हों रहे हैं। मोदी सरकार गरीब, शोषित एवं वंचित वर्गों के कल्याण हेतु कृत संकल्पित हैं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश का समग्र विकास हो रहा हैं और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रही हैं उक्त बात होटल नक्षत्र गार्डन में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि लोकेन्द्र पाराशर प्रदेश मंत्री भाजपा ने कही।

       इससे पूर्व मंच पर आसीन मुख्य अतिथि लोकेन्द्र पाराशर प्रदेश मंत्री,जिला प्रभारी डॉ नंदकिशोर नापित,जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, कोलारस विधायक महेंद्र यादव, पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, लोकपाल लोधी, गगन खटीक, नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा, विपिन खेमरिया, कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, विजय शर्मा, महामंत्री लवलेश जैन, के पी परमार, योगेंद्र रघुवंशी, पूर्व अध्यक्ष राजू बाथम महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे एवं भारत विकास परिषद के विनोद गुप्ता ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्य अतिथि श्री पाराशर ने कहा की देश के प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 5 जून से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 

इस कार्यशाला में सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, हरिओम राठौर, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन, जिला उपाध्यक्ष पवन लोधी, पूनम राजोरिया, सालिक राम कुशवाहा, जिला मंत्री नीरज तोमर, अवतार गुर्जर, रश्मि गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, कृष्णा कुशवाहा, निर्दोष गोयल, प्रशांत राठौर, रितिक गर्ग, पूर्व नपा अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाहा, सोनू राजावत सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन महामंत्री योगेंद्र रघुवंशी ने किया अंत में आभार जिला उपाध्यक्ष पवन लोधी ने व्यक्त किया।

एक पेड़ मॉं के नाम से होगी श्ुारूआत
5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान में प्रत्येक मण्डल में वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा,8 जून से 14 जून तक विशेष जन संपर्क अभियान चलेगा जिसमे केंद्रीय /राज्य के मंत्री,सांसद,विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारी भाग लेगे,11एवं 12 जून को मीडिया संवाद कार्यक्रम होगा,12 जून से 18 जून तक जन कल्याण शिविरो का आयोजन होगा,दिनांक 15 जून से 18 जून तक सभागार बैठके होंगी 19 एवं 20 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशाला होंगी और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के सभी मण्डलो में योग दिवस मनाया जायेगा। कार्यशाला में जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष विपिन खेमरिया ने भी मन की बात पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

No comments: