---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 24, 2026

थाना पिछोर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों पर कार्यवाही, अवैध पटाखा बनाने वाले दो पकड़े


चार आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ कर 3350रु नगद जप्त कर जुआ एक्ट के तहत मामला किया दर्ज

शिवपुरी-पुलिस अधीक्षक श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में क्षेत्र में जुआ व सट्टा पर जीरो टोलरेंस के तहत कार्यवाही हेतु निर्देशों के पालन में शनिवार को मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी पिछोर नीतू सिंह द्वारा टीम रवाना की गई, जहां ग्राम रमपुरा के खेतों में 04 व्यक्ति जुआ खेलते पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही कर आरोपीगण से 3350 रुपये जप्त किये व उनके कब्जे से दो मोटरसाईकिल भी मिली एवं आरोपीगण के विरुद्ध अप.क्र. 232/26 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। इन आरोपियों में विकाश उर्फ विक्की पुत्र बृजेन्द्र बैस उम्र 24 साल निवासी ग्राम छितरी थाना सीहोर, अरुण पुत्र अच्छेलाल रजक उम्र 25 साल निवासी नरिया मोहल्ला पिछोर, जाकिर खान पुत्र अकबर शाह उम्र 35 साल निवासी नरिया मोहल्ला पिछोर एवं सुशील पुत्र घमण्डीलाल रहौरा उम्र 35 साल निवासी नरिया मोहल्ला पिछोर शामिल रहे। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, उनि धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, सउनि जहान सिंह, सउनि कमल सिंह बंजारा, सउनि अरविंद सगर, प्रआर. रामहेत जाटव, प्रआर. अशोक तिवारी, आर. धर्मेन्द्र लोधी, आर. बचान सिंह तोमर, आर. भूपेन्द्र सिंह, आर. जितेन्द्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

पिछोर में ही अवैध पटाखा बनाने वाले दो पकड़े
इसी क्रम में पिछोर क्षेत्र में अवैध पटाखा निर्माण के विरुद्ध भी कार्यवाही की गई जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी पिछोर नीतू सिंह के द्वारा निर्देशों के पालन में मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी पिछोर द्वारा टीम रवाना की गई, जहां कस्बा पिछोर से दो अलग-अलग जगहों से अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ से बने पटाखे रखे पाये जाने पर अवैध पटाखों को मौके पर ही जप्त किया गया एवं आरोपीगण के विरुद्ध धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इन आरोपियों में कल्याण पुत्र सूरज सिह कर्ण उम्र 55 साल निवासी रन्नोद रोड पिछोर, शरद गुप्ता पुत्र रमेश कुमार गुप्ता निवासी गणेश चौक पिछोर एवं आरोपी कल्याण सिंह कर्ण से शामिल रहे जिनके पास से अवैध रूप से रखे विभिन्न तरह के पटाखा कुल कीमती 3000-/ रुपये आरोपी शरद गुप्ता से अवैध रूप से रखे विभिन्न तरह के पटाखा कुल कीमती 3500-/ रुपये भी बरामद किए गए। 

No comments: