---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 24, 2026

वन में शिकार करने से पहले ही तीन शिकारी वन अमले के हत्थे चढ़े, जाल और बंदूक बरामद


एसडीओ आदित्य शांडिल्य के निर्देशन में की गई कार्यवाही, रात्रि गश्त में पकड़े गए शिकारी

शिवपुरी-जिले के करैरा वन परिक्षेत्र की खोड़ सब रेंज में वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन शिकारियों को वन सीमा में शिकार करने से पहले ही धर दबोचा, इनके पास से वन विभाग की टीम ने शिकार करने में प्रयुक्त सामग्री जिसमें 12 बोर की बंदूक, छ जिंदा कारतूस एवं शिकार करने में उपयोग आने वाला जाल सहित दो बाईक बरामद कर जब्ती में लिया गया। वन विभाग ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विचवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दी जा रही थी कि कुछ लोग रात के समय हथियार लेकर जंगल की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वन विभाग ने रात्रि गश्त बढ़ा दी थी। इसी दौरान बीती रात्रि करीब डेढ़ बजे करैरा एसडीओ आदित्य शांडिल्य के निर्देश पर वन विभाग की टीम खोड़ और बीरा के जंगलों में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बंदूक और जाल के साथ शिकार करने की नियत से कैनवाय क्षेत्र की ओर गए हैं। सूचना मिलने के बाद वन स्टाफ ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। करैरा रेंजर लक्ष्मण मीणा के निर्देशन में टीम ने कक्ष क्रमांक 412 टीटरी घाट क्षेत्र में घेराबंदी कर रात्रि करीब 1 बजकर 50 मिनट पर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। 

यह आरोपी लाल सिंह तोमर निवाशी छान थाना अमोला, शमशेर निवासी चांदावनी, चांद खां निवासी चांदावनी थाना भौंती मिला, तलाशी के दौरान उनके पास से एक 12 बोर एकनाली बंदूक, छह जिंदा कारतूस, दो जाल और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। वन विभाग द्वारा आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। इस कार्यवाही में डिप्टी रेंजर राजाराम कटारिया, वन रक्षक राहुल गुप्ता, अशोक बाथम, नंदराम जाटव एवं वाहन चालक राजेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments: