---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, May 4, 2026

आम आदमी पार्टी के कुलेन्द्र कुमार जैन बने सचिव


शिवपुरी-
सक्रिय राजनीति में भागीेदारी को देखते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह के द्वारा अंचल शिवपुरी को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान देते हुए शिवपुरी निवासी कुलेन्द्र कुमार जैन को पार्टी में शीर्ष नेतृत्व के द्वारा प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने यह विश्वास जताया है कि कुलेन्द्र यादव के द्वारा प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर वह पार्टी के लिए अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण से संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाऐंगेंं और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगें, साथ ही पार्टी ने यह आशा और अपेक्षा भी व्यक्त की कि कुलेन्द्र कुमार जैन के द्वारा आप पार्टी के संविधान, सिद्धांतों एवं अनुशासन का पालन करते हुए संगठन की मजबूती एवं विस्तार के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगें। अपने इस मनोनयन पर शिवपुरी की राजनीति में आप पार्टी को प्रदेश भर में सशक्त संगठन निर्माण का संकल्प नव नियुक्त प्रदेश सचिव कुलेन्द्र कुमार जैन के द्वारा लिया गया और विश्वास दिलाया कि वह पार्टी के दिशा निर्देश अनुरूप आप पार्टी के लिए कार्य करेंगें। कुलेन्द्र कुमार जैन के प्रदेश सचिव बनने पर आम आदमी पार्टी के समस्त जिला, संभाग व प्रदेश के पदाधिकारियों ने बधाईयां प्रेषित की है।

No comments: