---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, May 4, 2026

स्वच्छता अभियान को लेकर सड़क पर उतरे सीएमओ ईशांक धाकड़






मौके पर ही दुकानदारों एवं नागरिकों से की गई स्वच्छता बनाये रखने की अपील

शिवपुरी- नगर को साफ-स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर पालिका सीएमओ ईशांक धाकड़ स्वयं सड़क पर उतरे और दुकानदारों व आम नागरिकों के बीच पहुंचकर नगर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। इस दौरान सीएमओ के द्वारा यह अभियान सोमवार को प्रात: 07:10 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत कलेक्टर के निर्देशन में चलाया गया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा एवं सीएमओ इशांक धाकड सीएमओ नपा शिवपुरी के द्वारा माधवचौक चौराहा पर सड़क के दोनो तरफ स्थित दुकानों का निरिक्षण किया गया और संबंधित दुकानदारों को गंदगी से दूर रहते हुए स्वच्छता बनाए रखने को लेकर समझाईश दी गई। इसके साथ ही मौके पर गंदगी पाये जाने एवं दुकानों पर डस्टबिन न पाये जाने वाले दुकानदारों को अन्तिम चेतावनी देते हुए दो डस्टबिन डक्कन वाले (हरा एवं नीला) रखने के समझाईस दी गई एवं समस्त शहरवासियो को घर से निकलने वाला सूखा एंव गीला कचरा नगर पालिका द्वारा संचालित कचरा वाहन में ही डालने के लिए अपील की गई। निरीक्षण के दौरान प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी योगेश शर्मा, सफाई दरोगा सुनील कोडे, सुनील खरे और साथ ही म्यूज फाउन्डेशन की आई ई सी टीम भी मौजूद रही।

पॉलिथीन जप्ती से लेकर वेतन कटौती तक को लेकर स्वच्छता पर बरती सख्ती

शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर पालिका अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान में सीएमओ इशांक धाकड़ ने खुद मोर्चा संभालते हुए सड़कों पर उतरकर व्यवस्था की हकीकत परखी और मौके पर ही सख्त फैसले लिए। सुबह 7 बजे शुरू हुए इस अभियान में माधव चौक से लेकर फिजिकल क्षेत्र तक व्यापक सफाई, निरीक्षण और कार्रवाई की गई। सीएमओ धाकड़ की अगुवाई में टीम ने दुकानों पर छापेमारी करते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन जब्त की। साथ ही गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन अब भारी पड़ेगा। अभियान के दौरान जूस सेंटर, चाय स्टॉल, पान दुकानों और होटलों पर विशेष फोकस रहा। सीएमओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर प्रतिष्ठान पर कचरा पात्र अनिवार्य रूप से रखा जाए, अन्यथा कार्रवाई तय है। नगर पालिका टीम ने पैदल मार्च कर व्यापारियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए भी सख्ती दिखाई गई। सड़क पर अतिक्रमण कर ठेले लगाने वालों को तुरंत हटवाया गया और उन्हें निर्धारित स्थानों पर लगाने की हिदायत दी गई। क्षेत्रीय दरोगा की ढिलाई सामने आने पर सीएमओ ने एक दिन का वेतन काटने का आदेश देकर साफ संदेश दिया, काम में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।

No comments: