---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, May 29, 2026

हिमवीर वाइब्स वेलफेयर एसोसिएशन, चीफ एग्जीक्यूटिव हावा के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजत



शिवपुरी-
हिमवीर वाइब्स वेलफेयर एसोसिएशन (हावा) दूरसंचार वाहिनी तथा संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा श्रीमती शकुन्तला ठाकुर, चीफ एग्जीक्यूटिव हावा के सेवानिवृत्त होने पर भव्य और भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनो संस्थानों की समस्त हावा सदस्याएं उपसिथत रहीं।

समारोह की शुरूआत चीफ एग्जीक्यूटिव हावा के स्वागत एवं सरस्वती बंदना के साथ की गई। वाहिनी में अपने कार्यकाल के दौरान महोदया द्वारा हिमवीर परिवारों के कल्याण के लिए कई सराहनीय कार्य किए हैं जिन्हे कार्यक्रम के दौरान एक विशेष प्रस्तुति के माध्यम से रेखांकित किया गया। अपने विदाई समारोह के दौरान चीफ एग्जीक्यूटिव महोदया द्वारा कहा गया कि हावा के साथ मेरा कार्यकाल मेरे जीवन के सबसे गौरवशाली अध्यायों में से एक रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि दूरसंचार वाहिनी तथा संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, भविष्य में भी इसी सेवा भावना के साथ आगे बढती रहेंगी। कार्यक्रम के अन्त में श्रीमती शकुन्तला ठाकुर, चीफ एग्जीक्यूटिव हावा को वाहिनी की समस्त हावा सदस्याओं की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए जीवन के अगले अध्याय के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी गई।

No comments: