शिवपुरी- दून पब्लिक स्कूल शिवपुरी के तत्वावधान में कोलारस में पहली बार भव्य एडवेंचर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 7 जून से 16 जून तक आयोजित होगा, जिसमें बच्चों को विभिन्न रोमांचक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्कूल के प्रिंसिपल अविजित घोषाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे रोमांचक गतिविधियों के माध्यम से आत्मविश्वास, अनुशासन और टीमवर्क जैसी महत्वपूर्ण खूबियां विकसित कर सकें। कैंप में बच्चों को तैराकी, राइफल शूटिंग, तीरंदाजी, जिप लाइन, कमांडो नेट क्लाइम्बिंग, जोरबिंग रोलर, सेगवे राइड, बंजी रन, वॉल रैपलिंग, बैलेंस रोप, बर्मा ब्रिज, सूमो रेसलिंग तथा बॉडी जोरब जैसी एडवेंचर गतिविधियों का अनुभव कराया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार यह कैंप बच्चों के लिए न केवल मनोरंजन का माध्यम बनेगा, बल्कि उन्हें नई चुनौतियों का सामना करना और टीम भावना के साथ कार्य करना भी सिखाएगा। यह आयोजन कोलारस के बच्चों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव साबित होगा। कैंप में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून निर्धारित की गई है। स्थान सीमित होने के कारण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही रजिस्ट्रेशन होंगे। यह कैंप स्थानीय गोपालजी गार्डन, दाल मिल के सामने, कोलारस पर लगेगा। कैंप के संबंध में अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन हेतु साईं बाबा कंप्यूटर सेंटर, नगर परिषद कॉम्प्लेक्स जगतपुर कोलारस, हिमांशी मैडम 95898-41231, वर्षा मैडम 9179970030 एवं बंटी सर 9425710526 से संपर्क किया जा सकता है।

No comments:
Post a Comment