शिवपुरी- पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में 26 अप्रैल से 06 मई तक आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में हेलमेट जागरूकता अभियान के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना पोहरी पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए लोगों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने एवं दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहने के लिए जागरूक किया जा रहा है जिसके तहत पोहरी पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन चालकों के साथ हेलमेट लगाकर थाना क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली जिसके माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय बड़ी दुर्घटनाओं से बचने के लिए एवं स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाना अति आवश्यक है। हेलमेट हमें पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि स्वयं की जान की सुरक्षा के लिए पहनना चाहिए का संदेश देते हुए रैली का समापन किया गया एवं लोगों को समझाइस दी गई की यदि बिना हेलमेट वाहन चलाते हैं तो चालानी कार्यवाही की जाएगी।

No comments:
Post a Comment