---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, May 2, 2026

समस्त राजस्व अधिकारी उपार्जन व्यवस्था की सतत निगरानी करें - कलेक्टर श्री वर्मा


उपार्जन व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

शिवपुरी- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने समस्त राजस्व अधिकारियों को उपार्जन व्यवस्था की कड़ी निगरानी के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशानुसार राजस्व अधिकारियों द्वारा उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर अजय शर्मा ने उपार्जन केंद्र बैराड़ का निरीक्षण किया और डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ ने मलावनी, कमालपुर पिछोर के गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त राजस्व अधिकारियों द्वारा टोकन वितरण, बारदाना की उपलब्धता, गेहूं का परिवहन, भुगतान और गेहूं के गुणवत्ता की जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा उपार्जन केंद्रों पर पेयजल और छाया की व्यवस्था की भी जानकारी ली जा रही है।

लापरवाही पर कार्यवाही के निर्देश
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा उपार्जन व्यवस्था को लेकर सख्त हैं। वह स्वयं भी उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि उपार्जन व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यदि कहीं कोई अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments: