---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, May 4, 2026

थाना बैराड पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही


02 कैनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 100 लीटर जप्त कर दो आरोपियों को किया गिफ्तार

शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक अमन सिह राठौड़ द्वारा अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले व एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में सोमवार सुबह थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि पुराना रेस्ट हाऊस परिसर बैराड मे दो व्यक्ति हाथ भट्टी की बनी देशी कच्ची शराब का विक्रय करने हेतु खडे है। जिनके पास 02 कैनों में शराब भरी हुई है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे दो व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया के दिखे जो पुलिस वाहन देखकर भागने की कोशिश करने लगे जिन्हें फोर्स की मदद से घेरकर पकडा एव नाम पता पूँछा तो एक ने अपना नाम हेमन्त पुत्र रामस्वरुप रावत उम्र 30 साल निवासी कालामढ बैराड थाना बैराड जिला शिवपुरी एवं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम दीपक पुत्र रामस्वरुप योगी उम्र 38 साल निवासी पुराने थाने के पास बैराड थाना बैराड जिला शिवपुरी के होना बताया। आरोपीगणों के कब्जे से 02 नीले रंग की प्लास्टिक की केनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 100 लीटर कीमती 30000 रुपये की जप्त की गई एवं आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कर्यवाही में थाना प्रभारी बैराढ़ निरी.सुरेश शर्मा, सउनि हरिओम पाण्डेय, आर. लालसिंह भील, आर.ज्ञानसिंह रावत, आर. अखलेश धाकड, आर.चा. मनीष परिहार शामिल है।

No comments: