---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, May 4, 2026

थाना तेन्दुआ पुलिस द्वारा हनुमान जी मूर्ति फेंक धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुँचाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार


शिवपुरी-
पुलिस थाना तेंदुआ के द्वारा हनुमानजी की मूर्ति को कुऐं में फेंकने कर धार्मिक ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया और आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।

बताना होगा कि 03 मई को फरियादी मोहन शाक्य पुत्र स्व. मूंगा शाक्य उम्र 50 साल निवासी ग्राम कूड़ाराई थाना तेन्दुआ ने ग्राम कूङाराई मे निर्माणाधीन हनुमान जी के मंदिर के पास कुटीर में रखी हमुमानजी की मूर्ति को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुटीर में से हनुमानजी की मूर्ति को उठाकर पास के कुंआ में मूर्ति को फैंकने से धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाने की रिपोर्ट की थी जिस पर से अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक 63/26 धारा 298 बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन मे विवेचना के दौरान अविलम्ब कार्यवाही करते हुए घटना के अगले ही दिन सोमवार को संदेही हरवंश पुत्र हुकम यादव उम्र 27 साल निवासी ग्राम कूङाराई से पूछताछ की गई तो हरवंश यादव द्वारा अपराध करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. नीतू सिंह धाकड़, प्र.आर. गजेन्द्र सिंह सोलंकी, आर. भुवनेश शर्मा, आर. दुले सिंह जामोद, आर. पवन जाट की विशेष भूमिका रही।

No comments: