---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, May 4, 2026

वन्देमातरम गीत से हुई कार्यदिवस की शुरुआत


शिवपुरी-
राज्य शासन द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस की शुरुआत पर वंदे मातरम गीत के आयोजन के निर्देश दिए गए थे निर्देशानुसार इस माह के प्रथम कार्य दिवस सोमवार को वंदे मातरम गीत से कार्य की शुरुआत की गई। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा सहित जिला पंचायत सीईओ विजय राज, अपर कलेक्टर दिनेश शुक्ला और कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपस्थित अन्य सभी अधिकारियों ने वन्देमातरम गीत का सामूहिक गायन किया। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि आगे भी प्रत्येक माह के प्रथम कार्यदिवस पर वंदे मातरम गीत का आयोजन जारी रहे। इस प्रकार के आयोजन से एक सौम्य वातावरण निर्मित होता है। यह एक अच्छी परंपरा है और शासन के निर्देश हैं।

No comments: