---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, May 4, 2026

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों ने किया उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण


शिवपुरी-
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा सतत रूप से खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर जे.पी.गुप्ता एवं मो.यूनुस कुर्रेशी तथा डिप्टी कलेक्टर शिव दयाल धाक? और डिप्टी कलेक्टर अजय शर्मा ने तहसील बदरवास, करैरा, खनियांधाना एवं पोहरी के गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया और उपार्जन की व्यवस्थाएं देखीं।

निरीक्षण के दौरान तौल कांटों का सत्यापन करवाया तथा ऑनलाइन प्रक्रिया को देखा। किसानों से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं केंद्रों पर की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। तौल का सत्यापन करने के लिए गेहूं की बोरियों का वजन समक्ष में करवा कर सत्यापन करवाया। गर्मी की स्थिति को देखते हुए खरीदी केंद्र पर ठंडा पेयजल, ओआरएस के पैकेट, छाया इत्यादि की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। किसानों की संख्या को देखते हुए तुलाई कार्य के लिए तौल काटो एवं हम्मालों की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया।

अधिकारियों द्वारा इन केन्द्रों का किया गया निरीक्षण
संयुक्त कलेक्टर जे.पी.गुप्ता द्वारा गेहूं खरीदी केंद्र कमलपुर एवं गेहूं खरीदी केन्द्र मल्हावनी बदरवास, संयुक्त कलेक्टर मो.यूनुस कुर्रेशी ने गेहूं खरीदी केन्द्र पाण्डे वेयर हाउस एवं गेहूं उपार्जन केन्द्र रावत वेयर हाउस सिरसौद का निरीक्षण किया। इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर शिव दयाल धाकड़ ने तहसील खनियांधाना स्थित गोंड बाबा स्वसहायता समूह कडार (बामौरकलां) एवं सेवा सहकारी संस्था बामौरकलां खनियांधाना तथा डिप्टी कलेक्टर अजय शर्मा ने तहसील पोहरी के परिच्छा के गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया।

No comments: