परिमल समाज कल्याण समिति शिवपुरी के अभियान की आज से होगी शुरुआतशिवपुरी-सोमवार यानी गंगा दशहरा से गंगा मैया के प्रगटी करण दिवस पर जनमानस को जागरूक करने, जल बचाने और जल कुंडो को स्वच्छ रखने का अभियान परिमल समाज कल्याण समिति शिवपुरी आज 25 मई गंगा दशहरा से प्रारंभ करेगी।
परिमल समाज कल्याण समिति शिवपुरी के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ओज ने बताया कि 25 मई 2026 को हिंदू मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा है,यानी गंगा मैया के प्रगटीकरण का दिवस है, आज के ही दिन गंगा मैया धरती पर प्रकट हुई थी। यह दिवस वर्तमान कालखंड में इस लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि जल की महत्ता समझ आती है। गर्मी की तपन झुलसाने वाली तपिश से आमजन का जीवन बेहाल है और दिन प्रतिदिन तापमान की वृद्धि सारी दुनिया के लिए चिंता का विषय है,आने वाली पीढ़ी के लिए सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण है। जल की कीमत समझे, इसे बचाए,अपने जल कुंडो को सहेजे,प्रदूषित होने से बचाए,ये संकल्प लेने का दिन है गंगा दशहरा,इस दिवस की महत्ता को समझते हुए प्रात: 7 बजे टूरिस्ट वेल्कम सेंटर छतरी रोड से जल बचाओ,भविष्य बचाओ के अभियान को प्रारंभ किया जा रहा है।
टूरिस्ट वेलकम सेंटर पर गंगा जल पूजन व स्वयं से जल को बचाने और जल कुंडो को साफ रखने उन्हें सहेजने का अभियान प्रारंभ होगा। सब लोग कल प्रात: 7 बजे टूरिस्ट वेलकम सेंटर पर एकत्रित होकर जल को बचाने, सहेजने, स्वच्छ रखने के संकल्प के लिए एकत्रित होंगे,जल का पूजन करेंगे,संकल्प लेंगे और अन्य सभी से भी संकल्प दिलवाएंगे,वर्ष भर पानी को बचाने और अपनी और से शुरुआत कर अन्य लोगों को प्रेरित करने का कदम उठाएंगे। इस पावन पुनीत कार्य हेतु सभी श्रद्धालुजन सादर आमंत्रित है।

No comments:
Post a Comment