---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, May 24, 2026

अवैध शराब बिक्री को लेकर महिलाओं में रोष, खोड़ चौकी का किया घेराव


शिवपुरी-
जिले के भौंती थाना अंतर्गत खोड़ चौकी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री को लेकर महिलाओं का आक्रोश देखने को मिला। रविवार की सुबह सैकड़ों महिलाएं खोड़ पुलिस चौकी पहुंचीं और लिखित आवेदन देकर आदिवासी बस्ती में बिक रही अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग की।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि खोड़ आदिवासी बस्ती में भगवत नामक व्यक्ति पिछले लगभग एक वर्ष से अवैध रूप से शराब बेच रहा है। इसके कारण क्षेत्र का माहौल लगातार खराब हो रहा है। महिलाओं का कहना है कि शराब के सेवन के बाद धनीराम, बल्लू, रामकुमार, रामचरण, बालकिशन सहित कई लोग आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करते हैं, जिससे परिवारों का जीवन प्रभावित हो रहा है। पीडि़त महिलाओं ने बताया कि शराबखोरी के कारण घरों में अशांति बढ़ रही है और महिलाओं व बच्चों को डर के माहौल में रहना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि अवैध शराब बिक्री तत्काल बंद कराई जाए और शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मामले को लेकर पुलिस ने महिलाओं का आवेदन लेकर जांच शुरू करने की बात कही है। महिलाओं का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगी।

No comments: