शिवपुरी-धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसेवा को समर्पित राधा रानी सेवा समिति, शिवपुरी ने रविवार को एक पुनीत पहल करते हुए स्थानीय मुक्तिधाम परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। समिति के सदस्यों ने स्वेच्छा और पूरे उत्साह के साथ मुक्तिधाम परिसर में श्रमदान किया। अभियान के दौरान सदस्यों ने मुक्तिधाम परिसर में झाडू लगाकर साफ-सफाई की और भारी मात्रा में जमा कचरा व पॉलीथिन एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया।समिति का मुख्य उद्देश्य मुक्तिधाम को पूरी तरह से पॉलीथिन-मुक्त और स्वच्छ करना था, ताकि वहां आने वाले शोक संतृप्त परिवारों को स्वच्छता का वातावरण मिल सके। समिति जन-कल्याण को निरंतर संकल्पित है। राधा रानी सेवा समिति केवल धार्मिक आयोजनों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि समय-समय पर समाज उपयोगी और जन कल्याणकारी कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकार के कार्य अनवरत जारी रहेंगे। इस स्वच्छता अभियान में समिति के वरिष्ठ संरक्षक सुरेंद्र कुमार गोयल (पप्पू), हरिओम राठौर (सांसद प्रतिनिधि), रवि मित्तल, कान्हा पाठक, बबलू हरियाणी, प्रमोद मौर्य, भरत सिंह चिढ़ार, सोनू मित्तल, राकेश राठौर, पंकज मित्तल, संग्राम सिंह, पवन जैन, मनीष गोयल, गौरव गुप्ता आदि सक्रिय सदस्यों और पदाधिकारियों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

No comments:
Post a Comment