---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, May 29, 2026

दो दिवस के हॉकी ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल हुई श्योपुर की हॉकी टीम


शिवपुरी-
श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में 28 और 29 मई को श्योपुर की हॉकी टीम विशेष ट्रेनिंग करने खेल परिसर पहुँची है। इस दौरान शिवपुरी के हॉकी खिलाड़ी और श्योपुर जिले के खिलाडिय़ों द्वारा शिवपुरी खेल परिसर के एस्ट्रो टर्फ़ अंर्तराष्ट्रीय स्टेडियम में हिस्सा लिया और बारीकियां सीखी। इस दौरान हॉकी के गोलकीपर को विशेश रूप से प्रशिक्षण दिया और महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रशिक्षक शालेंद्र बुंदेला द्वारा दिया गया। प्रशिक्षक गीता लखेरा ने टेक्निकल टिप्स दिए जिसमें उन्होंने बताया कि सामने वाली टीम के काउंटर अटैक को कैसे रोक कर डिफेंस किया जाए। और फिर अटैक को रोका जाए। जिला खेल अधिकारी डॉ के के खरे ने बताया कि दोनों जिलों की टीमों ने खूब पसीना बहाया है, भविष्य में सभी टिप्स काम आएगी। जिला खेल अधिकारी डॉ.खरे ने खेलो में डोपिंग को बताया और विभिन्न दवाईयां जो खिलाड़ी के प्रदर्शन को उत्कृष्ट करती हैं लेकिन उनका हानिकारक प्रभाव भी खिलाड़ी के शरीर पर पड़ता है विस्तृत रूप से जानकारी दी।

No comments: