एलीट शूटर एवं एपेक्स टीम बनी चैंपियन, विजेताओं को किया पुरूस्कृतशिवपुरी। जिला बास्केटबॉल संघ शिवपुरी के तत्वावधान में आयोजित सुधीर मेमोरियल 3 ऑन 3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 का समापन श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर, शिवपुरी में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में वरिष्ठ अतिथि रजनीश ढींगरा, संरक्षक अभय प्रताप सिंह चौहान, संजीव ढींगरा, रू क्र निवासकार, बॉस्केटबॉल खिलाड़ी हरविंदर सिंह भाटिया, ऊदल सिंह गुर्जर, प्रताप सिंह तोमर, सतेंद्र राठौर, जयेश फडऩीस एवं जिला खेल अधिकारी के.के. खरे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सुधीर मेमोरियल 3 ऑन 3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 प्रतियोगिता के आयोजक धर्मेन्द्र शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि बॉस्केटबॉल खेल के प्रोत्साहन को लेकर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें जिला मुख्यालय के आसपास के कई खिलाड़ी इस प्रतियोतगिता में टीम कें रूप में शामिल हुए। यहां महिला ओपन वर्ग के फाइनल मुकाबले में शूटिंग स्टार एवं एलीट शूटर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। एलीट शूटर टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शूटिंग स्टार को 03-01 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। पुरुष ओपन वर्ग के फाइनल में गोल्डन ईगल क्लब एवं द एपेक्स टीम आमने-सामने हुईं। दर्शकों से खचाखच भरे मुकाबले में एपेक्स टीम ने अंतिम क्षणों तक चले संघर्षपूर्ण मैच में गोल्डन ईगल क्लब को 21-20 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। समापन समारोह में विजेता, उपविजेता एवं प्रतिभागी खिलाडयि़ों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेलों के माध्यम से युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर बल दिया। आयोजन समिति ने सभी खिलाडिय़ों, अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा जिले में बास्केटबॉल खेल को प्रोत्साहित करना रहा।


No comments:
Post a Comment