---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, June 10, 2026

भारतीय किसान संघ ने किसान समस्याओं को लेकर कलेक्टे्रट परिसर में किया प्रदर्शन


शिवपुरी।
बुधवार को भारतीय किसान संघ जिला इकाई शिवपुरी के नेतृत्व में जिले भर के पदाधिकारियों और सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर के समक्ष अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जंगी प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें किसानों की ज्वलंत समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की गई। यहां किसान संघ ने दोटूक चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो संगठन किसानों के हक में उग्र और शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। इस दौरान भारतीय किसान संघ के इस प्रदर्शन में पवन शर्मा, कल्याण यादव, राजेश वर्मा, विवेक व्यास, बृजेश शर्मा, भानु प्रताप यादव, दीपेंद्र पाल और योगेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान यह प्रदर्शन भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश सिंह धाकड़ के नेतृत्व में किया गया।

ज्ञापन में उठाई गईं यह 5 प्रमुख मांगें
खाद वितरण और ई-टोकन में सुधार: सर्वर डाउन होने से किसान परेशान हैं। मांग है कि सभी ग्रामीण सहकारी समितियों पर पर्याप्त खाद पहुंचे और बंद पड़े नगद खाद वितरण केंद्र तुरंत शुरू हों, गांव-गांव बने फार्मर आईडी: पटवारियों को गांवों में जाकर लंबित फार्मर आईडी बनाने और ई-टोकन बुकिंग करने के निर्देश दिए जाएं, राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा, नामांतरण, फौती, बंटवारा और निर्विवाद सीमांकन के मामलों को समय-सीमा के भीतर हल किया जाए, खटका-आबादपुर के पट्टाधारकों को न्याय: बैराड़ तहसील के खटका-आबादपुर में साल 2002 से हरिजन और आदिवासी परिवारों को मिले पट्टों का सीमांकन कराकर अवैध कब्जे हटाए जाएं, नाम सुधार प्रक्रिया का सरलीकरण: कंप्यूटर रिकॉर्ड और खसरा-खतौनी में नाम की गलतियों को सुधारने की प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित बनाया जाए।

No comments: