---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, June 10, 2026

सीनियर वर्ग में श्री हरि होटल और जूनियर वर्ग में शीतला टाइगर्स ने जीते 7 ए साईड प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले


शिवपुरी-
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत तात्या टोपे स्टेडियम पोलो ग्राउंड पर शिवपुरी क्रिकेट अकादमी द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण के क्रम में 7 ऐ साइड क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर वर्ग में श्री हरि होटल और जूनियर वर्ग में शीतला टाइगर्स ने इस प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले जीते।  

शिवपुरी क्रिकेट अकादमी के सचिव और कोच कमल सिंह बाथम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में पटेल एंड सन की गल्र्स टीम और शीतल टाइगर्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शीतला एकादश सीहोर से महेंद्र ने 53 अभिजीत ने 17 का योगदान दिया जिसकी बदौलत शीतल एकादशी की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 87 रन का स्कोर खड़ा किया। पटेल एंड सन की ओर से नवधा मिश्रा ने एक विकेट प्राप्त किया। शीतल टाइगर्स के 87 रन के जवाब में पटेल एंड सन की टीम ने काव्य राठौर के 36 और पायल तोमर के 14 रन की बदौलत निर्धारित 6 ओवर में 82 रन बना सकी और और शीतल एकादशी ने पांच रन से मुकाबला जीत लिया। मैच का मैन ऑफ द मैच ब्रोकन रन बनाने वाले महेंद्र कुशवाह को प्रदान किया गया। सीनियर वर्ग में फाइनल मुकाबला श्री हरि होटल और अर्पित एकादश के बीच खेला गया। 

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्री हरि होटल की टीम ने अभिषेक धाकड़ के 65 और पीयूष के साथ रन की बदौलत निर्धारित 6 ओवर में 106 रन बनाए अर्पित एकादश की ओर से नैतिक व तन्मय ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। श्री हरि होटल की 106 रन के जवाब में अर्पित एकादशी ने आर्यन के 10 व अर्पित के छह रन ही उल्लेखनीय रहे और अर्पित एकादश की टीम 55 रन पर आउट हो गई और श्री हरि होटल ने 55 रन से मैच जीतकर सीनियर वर्ग में विजय श्री प्राप्त की। श्री हरि होटल की ओर से देव ने तीन वंश आरव और अभिषेक ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। इस मैच में अभिषेक धाकड़ को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। 

प्रतियोगिता के समापन में जिला खेल अधिकारी डॉ के के खरे, पटेल एंड सन्स के संचालक भूपेंद्र सिंह सिंह रावत, लालू शर्मा, वरिष्ठ क्रिकेटर गिरीश मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, वासुदेव राठौर, जीतू ठाकुर, सोनू कुशवाह, रवि दीक्षित, संतोष रघुवंशी, अमित भडले, पुरुषोत्तम व्यास, ललित सेन, गोविंद गुप्ता, राजू तोमर ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान किये।

No comments: