शिवपुरी। पोहरी विधानसभा क्षेत्र में बीते लंबे समय से क्षेत्र की जनता की विभिन्न रूपों में सेवा सहयोग प्रदान करने वाले भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल के द्वारा लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क करने के लिए माता-बहिनों के पैर पखारते हुए उपहार स्वरूप साड़ीयां बांटने का क्रम लगातार जारी है। एक ओर जहां दिलीप मुदगल के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट किटों का वितरण और ईनामी राशि प्रदाय की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर नगर में अनेकों स्थानों पर आवश्यक सीसी सड़क, धर्मशाला निर्माण, समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में बेटियों के पैर पूजते हुए आर्शीवाद ग्रहण करना जैसे अनेकों सेवा भावी कार्य लगातार जारी है।
इसी क्रम में गत दिवस पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तिघरा में भाई दूज के क्रम को चलात हुए प्रतिदिन की भांति आज भी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुद्गल ने सभी समाज की सभी बहिनों से टीका लगवाकर पैर छूकर उपहार स्वरूप साड़ी भेंट की, जहां आर्शीवाद देते हुए सभी माता-बहिनों ने भाई के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अभियान के द्वारा उन्होंने कहा है कि वह लगातार पोहरी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम- ग्राम जोकर प्रत्येक बहिनों के बीच पहुंचकर उनका सम्मान करेंगें और आर्शीवाद लेंगें। यह अभियान आज भी बदस्तूर जारी है। इस दौरान बहनों ने भी उन्हें तिलक लगाकर भाई के रूप में सम्मान दिया। मुद्गल ने भी बहनों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और स्नेह स्वरूप साड़ी भेंट कर उनके प्रति अपना सम्मान और प्रेम प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों की उपस्थिति रही। बहनों ने दिलीप मुद्गल को लंबे जीवन, सुख-समृद्धि और समाज सेवा के लिए आशीर्वाद दिया।

No comments:
Post a Comment