ठेईया परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालु हो रहे भावविभोरशिवपुरी। शहर के सिद्धेश्वर स्थित प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर परिसर में इन दिनों ठेईया परिवार के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा जारी है। जहां श्रीगोरखनाथ मंदिर महंत पवन महाराज के पावन सानिध्य में ठेईया परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में व्यासपीठ से कथा वाचक के रूप में अंकित कृष्ण शास्त्री के द्वारा भगवान की विभिन्न लीलाओं का वर्णन श्रद्धालुओं को श्रवण कराया जा रहा है। इस दौरान मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कथा के यजमान परिजन त्रिलोक ठेईया ने बताया कि बीती 27 मई से श्रीगोरखनाथ मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया जिसमें कथा वाचक पूज्य पवन महाराज के सानिध्य में श्रद्धालु कथा का रसपान कर रहे हैं। इस दौरान ठेईया परिवार द्वारा आयोजित इस कथा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं। कथा में मुख्य आकर्षण के रूप में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की लीला का सुंदर चित्रण किया गया और वासुदेव जी द्वारा भगवान को पांचों पात्रों में लाकर जन्म लेने का दृश्य जीवंत हो उठा। मंदिर परिसर में भक्तों ने उत्साहपूर्वक श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया और भक्ति भाव में झूम उठे। कथा आयोजक त्रिलोक ठेईया ने बताया कि प्रतिदिन श्रीगोरखनाथ मंदिर पर कथा के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन व्यासपीठ से किया जाएगा, इसलिए धर्मप्रेमीजन कथा स्थल पर पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करें।



No comments:
Post a Comment