---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, June 8, 2026

अग्रसेन विकास परिषद समिति का ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर संपन्न



भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत जितेन्द्र गोटू ने बांटे पुरूस्कार व प्रमाण पत्र

शिवपुरी- अग्रसेन विकास परिषद समिति के द्वारा बीती 20 मई से 7 जून तक 15 दिवसीय नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका समापन गत दिवस भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू के मुख्यातिथ्य में संपन्न हुआ। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

जानकारी देते हुए अग्रेसन विकास परिषद अध्यक्ष दीपा बंसल ने बताया कि अग्रसेन विकास परिषद समिति द्वारा 20 मई से 7 जून तक चल रहे ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क शिविर का समापन गत दिवस अग्रवाल महासभा के भवन में संपन्न हुआ हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन (गोटू )पत्ते वाले, पुरानी शिवपुरी मंडल उपाध्यक्ष ऋतिक गर्ग, अग्रवाल धर्मशाला के प्रचार मंत्री मनीष बंसल, देवेंद्र बंसल, महेश बंसल, मथुरा प्रसाद उपस्थित हुए साथ में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यो ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

समिति के उपस्थित सदस्य जिला अध्यक्ष दीपा देवेंद्र बंसल, महामंत्री संगीता जैन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजू मित्तल, उपाध्यक्ष रीना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिल्पी सिंघल, संगठन मंत्री रितु जैन ,संगठन मंत्री रश्मि अग्रवाल ,सह मंत्री सीमा सिंघल ,सह मंत्री रानी मंगल, विनीत बंसल, सीमा गुप्ता, हेमलता अग्रवाल ,रीता अग्रवाल, रश्मि गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, रचना गोयल उपस्थित हुए। इसके अलावा प्रशिक्षकों में सुखवीर सर, शीतल बुद्धराजा, पूजा जैन, रिया गुप्ता सहित कार्यक्रम में मंच संचालन सुश्री मनिका शर्मा द्वारा किया गया आभार व्यक्त दीपा बंसल द्वारा किया गया।

No comments: