---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, August 10, 2026

नगरेला की गौशाला में 181 गौ माताओं को मिला स्वच्छ पेयजल, नवांकुर संस्था ने कराया बोरवेल व मोटर पंप


शिवपुरी।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था ग्राम विकास गौशाला समिति जंगीपुर द्वारा ग्राम पंचायत नगरेला स्थित रूपा बाई गौशाला फाउंडेशन पहुंचकर गौशाला में रह रही 181 गौ माताओं की सुध ली गई। निरीक्षण के दौरान गौशाला में स्वच्छ पेयजल की समस्या सामने आई। जल स्रोतों का पानी दूषित एवं गंदा होने के कारण गौ माताओं को परेशानी हो रही थी।

गौ सेवा की भावना से संस्था एवं समाजसेवियों द्वारा तत्काल पहल करते हुए गौशाला में बोरवेल, ट्यूबवेल, मोटर पंप सहित आवश्यक सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई, जिससे गौ माताओं को अब स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। संस्था के इस प्रयास से गौशाला में जल प्रबंधन की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की टीम से अमर सिंह यादव, कीरत यादव, ओमकार लोधी, करण केवट, संतोष सिंह यादव, केपी सिंह यादव, सुनीता रजक, श्रीमती सुधा देवी यादव एवं श्री देवी शंकर शर्मा सहित अन्य सेवाभावी लोग उपस्थित रहे। संस्था के सदस्यों ने कहा कि गौ सेवा ही ईश्वर सेवा है और गौ माताओं को स्वच्छ पानी एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जहां भी दुर्घटना या अन्य कारणों से गौ माता पीड़ित अवस्था में मिलती हैं, वहां उनकी सहायता के लिए संस्था की टीम तत्पर रहती है। 24 घंटे गौ सेवा एवं घायल गौ माताओं की सहायता के लिए संपर्क नंबर 9691121475 जारी किया गया है। संस्था ने आमजन से भी गौ सेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

No comments: