---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, August 10, 2026

झा-ओझा समाज युवक मंडल की कोलारस में सामाजिक बैठक आयोजित, हुई नियुक्तियां


शिवपुरी-
जिले की कोलारस तहसील स्तर पर संगठन द्वारा एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पमाला अर्पण एवं मंत्रोच्चारके साथ किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुन्नालाल ओझा एवं रामसखी ओझा द्वारा की गई। कोलारस क्षेत्र के समाज बंधुओं की सहमति से कोलारस ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इन सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल 3 माह का रहेगा जिसमें मुख्य रूप से महेश कुमार झा कार्यकारी अध्यक्ष, मुन्ना लाल ओझा संरक्षक एवं रामसुखी ओझा संरक्षक, कमलेश ओझा उपाध्यक्ष, अरविंद ओझा राई उपाध्यक्ष, शिवम ओझा उपाध्यक्ष मनोनीत हुए। इस अवसर पर उपस्थित सामाजिक सदस्यों में कल्याण सिंह ओझा, धर्मेन्द्र ओझा, शिवम ओझा राई, संतोष ओझा, रामू ओझा, ललित ओझा, राकेश ओझा, दम्मू ओझा सहित क्षेत्र के अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारीगणों में संगठन के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे जिसमें आर.डी. झा -संरक्षक, हरगोविंद ओझा (सेवानिवृत्त भारतीय सेना) संरक्षक, रामगोपाल ओझा (शिक्षक), कन्हैयालाल झा (सेवानिवृत विद्युत् विभाग) संरक्षक, डॉ. पहलवान सिंह ओझा (संरक्षक), कैलाश ओझा (सदस्य), राज ओझा प्रदेश अध्यक्ष, नंदकिशोर ओझा प्रदेश कोषाध्यक्ष, एडवोकेट कृष्णकांत झा प्रदेश सचिव, रविंद्र ओझा (प्रदेश संगठन मंत्री), दीपू ओझा (सदस्य) आदि ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

No comments: