---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, August 10, 2026

इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाईजेशन ने तात्याटोपे ग्राउण्ड से निकाली हर घर तिरंगा और वंदे मातरम् का आगाज


सैनिक की अभिलाषा, सदा विजय पताका लहराऐ या लिपट तिरंगे में आए : कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

शिवपुरी- इन्डियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने शहीद तात्या टोपे ग्राउंड पर हर घर तिरंगा और वंदे मातरम, का आगाज किया। इस देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम में इन्डियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के पूर्व सैनिकों ने नेशन फर्स्ट की भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कोऑर्डिनेटर चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि 17 अगस्त तक पूरे देश में राष्ट्रभक्ति का वातावरण बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। शिवपुरी जिला  एक सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है। यहां के असंख्य सैनिक देश सेवा में लगे हुए हैं। हर वार्ड, मोहल्ले, गांव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हमारे संगठन के सदस्य सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं। हमारे संगठन का उद्देश्य देश के युवाओं में राष्ट्रभक्ति, देश- सेवा, राष्ट्र के प्रति समर्पण, राष्ट्र प्रथम की भावना का संचार करना है। युवाओं को सेना की ओर आकर्षित करना है।

इस अवसर पर इन्डियन वेटरन्स  संगठन के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कोऑर्डिनेटर कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने सभी पूर्व सैनिकों और देशवासियों से आवाहन किया कि हर नागरिक अपना कर्तव्य निभाऐं।तिरंगे की आन, बान, शान के लिए हमारे जवान बलिदान देते रहते हैं। हम सभी शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते है। अगर हम शहीदों को याद करेंगे तो हम सदैव राष्ट्र के लिए त्याग और बलिदान के लिए तैयार रहेंगे। इस अवसर पर कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती प्रभा शर्मा, युवा अध्यक्ष तरुण शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष विशाल जोशी, पिछोर तहसील अध्यक्ष राम प्रकाश केवट, करेरा तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर, सूबेदार द्वारिका प्रसाद रावत, उपाध्यक्ष गीता पवार, कोऑर्डिनेटर बृजेश राठौर, वेटरन कैलाश सिंह जादौन, वेटरन हरगोविंद ओझा, वेटरन ताज भान सिंह परमार, शिवपुरी तहसील महासचिव मनोज दीक्षित, जिला महासचिव प्रवीण गुप्ता उपस्थित रहे। संचालक कैलाश सिंह जादौन ने किया। महेंद्र सिंह रावत ने आभार व्यक्त किया।

No comments: