---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, August 12, 2026

एड्स की गंभीरता समझाने निकाली मोटर साईकल रैली, स्वास्थ्यकर्मियों और समाजिक संस्थाओं का संयुक्त आयोजन


एडस सधन जागरूकता अभियान अंतर्गत होंगे कई कार्यक्रम

शिवपुरी-एचआईव्ही एड्स की रोकथाम के लिए एडस सधन जागरूकता अभियान अंतर्गत फैलते एडस रोग की गंभीरता समझाने मोटर साईकल रैली का आयोजन स्वास्थ्यकर्मियों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा किया गया। सघन जागरूकता अभियान अंतर्गत जिले में 12 अक्टूबर 2026 तक ग्राम स्तर से लेकर शहरी क्षैत्र में कई आयोजन किए जाऐंगे 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने प्रेस को जारी जानकारी में बताया कि कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे एड्स सधन जागरूकता अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 के अंतर्गत आमजन को जागरूकता का संदेश देने के लिए जिला चिकित्सालय शिवपुरी से जिला क्षय अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में मोटर साईकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुई वापस जिला चिकित्सालय पहुंची, जहां एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ. आरपी सिंह एवं एड्स कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सह डीटीओ डॉ प्रदीप शर्मा ने एडस के फैलने के कारण, बचाव, उपचार, जांच को रेखाकिंत करते हुए जिले में एड्स की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की। दोंनो बक्ताओं ने जिले में नशे के कारण बढ रहे एडस रोग पर सभी उपस्थित श्रोताओं को जिले को नशा मुक्त बनाने का अहावान किया। 

कार्यक्रम  के दौरान मुख्य रूप से एएनएस अधिकारी पीजी कालेज शिवपुरी, परामर्शदाता शादिक खान, धर्मेन्द्र गुप्ता, नीरज शर्मा, लखन जाटव, राजकुमार माथुर, नित्यप्रकाश मिश्रा एनजीओ प्रतिनिधि एमएनई अंकिता दीक्षित, विहान संस्था से अनूप भार्गव, एएनएम टीसी प्रभारी अर्चना श्रीवास्तव, रिषभ गुप्ता, ब्रजेश कुशवाह सहित स्वास्थ्य विभाग की एएनएम एवं नर्सिंग आफीसर आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

No comments: