---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, August 12, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस ने निकाली ऑटो रैली, एएसपी ने दिखाई हरी झंडी


शिवपुरी-
मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शिवपुरी पुलिस द्वारा अभियान को सफल बनाने व लोगों को अभियान से जोडऩे के लिये तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति द्वारा ऑटो यूनियन के सहयोग से तिरंगा रैली को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा समस्त जिलों को अभियान के अंतर्गत तिरंगे की शान मे अधिक से अधिक कार्यक्रम कर लोगों को कार्यक्रम से जोडऩे हेतु निर्देशित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें थाना स्तर पर थानों द्वारा गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों व जन प्रतिनिधियों के साथ तिरंगे से सम्मान मे रैलियों का आयोजन किया गया एवं लोगों को अभियान से जुडऩे के लिये प्रोत्साहित किया है। इसी क्रम में शिवपुरी पुलिस द्वारा इकाई मुख्यालय पर ऑटो यूनियन के सहयोग से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50 ऑटो शामिल हुऐ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, तिरंगा रैली शहर के मुख्य मार्गों अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड, माधव चौक, गुरुद्वारा चौराहा, राजेश्वरी रोड, रूरू चौराहा होते हुए वापस पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, कोतवाली टीआई रोहित दुबे, रक्षित निरीक्षक गायत्री  इटोरिया ऑटो यूनियन अध्यक्ष बनवारी लाल धाकरे, करण धानुक तथा समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

No comments: