---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, August 28, 2026

रक्षाबंधन पर बहनों से रक्षासूत्र बंधवाकर दिलीप मुद्गल ने लिया साथ निभाने का संकल्प


पोहरी -
जिले के पोहरी क्षेत्र में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पोहरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुद्गल ग्राम हरिया खेड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने बहनों से रक्षासूत्र बंधवाकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के इस पवित्र पर्व को आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर श्री मुद्गल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, समर्पण और अटूट विश्वास का प्रतीक है, रक्षासूत्र जीवन के हर सुख-दुख में एक-दूसरे की ढाल बनकर साथ खड़े रहने के संकल्प को और मजबूत करता है। उन्होंने सभी बहनों एवं क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बहिनों से राखी बंधवाते हुए भाजपा नेता दिलीप मुदगल के द्वारा उन्हें उपहार भेंट किया गया और पैर छूकर आर्शीवाद लिया।

No comments: