शिवपुरी-पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अवैध हथियार लेकर घूमने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर कार्यवाही करने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु अभियान स्तर पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में फरियादी परमाल यादव नि. सैसई ने आरोपी दीपक बाथम व दीपू राजपूत द्वारा गांलिया देकर मारपीट करने एवं दीपक बाथम अवैध पिस्टल लिये हुए धमकाने की रिपोर्ट की थी जिस पर से पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए दौराने विवेचना आरोपी दीपक बाथम पुत्र मुंशी बाथम उम्र 32 वर्ष निवासी पठार मोहल्ला सैसई सडक को पडोरा पुल के नीचे कोटा तरफ जाने वाले रोड पर से पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर जामा तलाशी ली गई जिसके पास अवैध देशी पिस्टल मय दो जिन्दा राउण्ड मिलने से विधिवत अवैध पिस्टल मय राउण्ड जब्तकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कोलारस पेश किया जाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक पुनीत बाजपेयी, सउनि अमृतलाल भिलाला, प्र.आर. रघुवीर पाल, प्र.आर. नरेश यादव की विशेष भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment