---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, August 12, 2026

हर घर तिरंगा सिर्फ अभियान नहीं, हमारी आन-बान-शान : विधायक देवेंद्र जैन


खोड़ मंडल में आयोजित हुई भव्य तिरंगा यात्रा

शिवपुरी। तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारी आन-बान-शान और 140 करोड़ देशवासियों के स्वाभिमान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से चला हर घर तिरंगा अभियान देश के कोने-कोने में जन-आंदोलन बन चुका है। यह बात शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने खोड़ मंडल में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान कही।

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा के ओजस्वी नारों और माँ भारती के जयघोष के बीच आयोजित इस यात्रा में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते हुए विधायक देवेंद्र जैन ने खोड़ मंडल अंतर्गत ग्राम बरैला, उदयपुरा एवं दरगमा का सघन भ्रमण किया और क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। जनता से मिलते हुए विधायक जैन ने कहा, आपकी हर समस्या का समाधान करना और क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है।

समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी आवेदनों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के आदेश दिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और क्षेत्र के ग्रामीण जन हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय के नारे लगाते रहे, जिससे पूरा खोड़ क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

No comments: