---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, August 12, 2026

आई.टी.बी.पी. ने तिरंगा मोटरसाइकिल रैली निकालकर दिया देशभक्ति एवं राष्ट्र की एकता का संदेश


शिवपुरी।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान के तहत दूरसंचार वाहिनी, आई.टी.बी.पी. शिवपुरी द्वारा शहर में तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक द्वारा फ्लैग ऑफ कर किया गया। रैली में आई.टी.बी.पी. के अधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हाथों में तिरंगा लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली। रैली के माध्यम से नागरिकों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया। रैली के दौरान देशभक्ति के नारों से शहर का वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो गया। शहरवासियों ने भी रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और तिरंगे के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा देश की प्रगति में अपना योगदान देने की शपथ दिलाई गई।

No comments: